Get App

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन दो इनवेस्टमेंट से जल्द छुटकारा पा लेने में है महिलाओं की भलाई

महिलाएं आम तौर पर इनवेस्ट करने में रिटर्न से ज्यादा ध्यान अपने पैसे की सुरक्षा पर देती हैं। इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। लंबे समय तक अनुशासन के साथ निवेश करने के बावजूद वे वेल्थ क्रिएट नहीं कर पती हैं

Translated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 2:22 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन दो इनवेस्टमेंट से जल्द छुटकारा पा लेने में है महिलाओं की भलाई
दशकों से महिलाएं सोने में निवेश करती आ रही हैं। जब गोल्ड की कीमतें बढ़ती हैं तो वे खुश होती हैं। लेकिन, उन्हें गोल्ड ज्वेलरी को खरीदने और बेचने में शामिल कॉस्ट के बारे में ठीक तरह से पता नहीं होता।

मृण अग्रवाल

महिलाएं आम तौर पर इनवेस्ट करने में पैसे की सुरक्षा (safety of money) पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। इस वजह से उन्हें अपने इनवेस्टमेंट पर कम रिटर्न से संतोष करना पड़ता है। लेकिन, जब सामाजिक और आर्थिक स्थितियां तेजी से बदल रही हैं तो इस सोच को आप सही मानेंगे? दरअसल, महिलाएं अपने पैसे की सुरक्षा के लिए बड़ी कीमत चुकाती हैं। उन्हें बहुत कम रिटर्न (low return on investment) मिलता है, जिससे वे वेल्थ क्रिएट नहीं कर पाती हैं। अगर आप एक महिला हैं तो इसे आसानी से समझ सकती हैं। अगर आप पुरुष हैं तो आप अपनी पत्नी, मां या बहन के मामले में ऐसी स्थिति देख सकते हैं।

उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं

इसे हम एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझ सकते हैं। 34 साल की साशा पिछले 10 साल से इनवेस्ट करती आ रही हैं। जब उन्होंने नौकरी करनी शुरू की थी, तो दूसरे परिवारों की तरह उनके माता-पिता ने भी उन्हें सेविंग्स करने की सलाह दी थी। उन्होंने साशा को इनवेस्टमेंट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान में निवेश करने की सलाह दी थी, क्योंकि इसमें टैक्स-बेनेफिट्स भी मिलता है। दूसरा, उन्होंने फ्यूचर सेक्योर करने के लिए गोल्ड खरीदने की राय दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें