Internet Services: इस राज्य में आज से 16 मार्च तक इंटरनेट सर्विस बंद, जानिए क्या है इस फैसले की वजह

Internet Services: पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में 7 मार्च से 16 मार्च तक मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 2:00 PM
पश्चिम बंगाल में आज से कुछ इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद

Internet Services: गैर कानूनी गतिविधियों (unlawful activities) पर लगाम कसने के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस को 7 मार्च से 16 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, मालदा, मुर्शिदाबाद (Murshidabad), उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri), बीरभूम (Birbhum) और दार्जिलिंग (Darjeeling) जिलों के कुछ इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद रहेगी।

इन जिलों के कुछ इलाकों में 7-9 मार्च, 11 और 12 मार्च और 14-16 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 03.15 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस बंद रहेंगी। जिससे गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सकें।

एक आधिकारिक आदेश में पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) ने कहा है कि खुफिया विभाग से रिपोर्ट (intelligence reports) मिली है कि अगले कुछ दिनों में कुछ इलाकों में इंटरनेट ट्रांसमिशन और वॉइस ओवर इंटरनेट टेलीफोनी का इस्तेमाल गैर – कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि वॉइस कॉल, SMS और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।

Google Maps बिना इंटरनेट के आपको बताएगा रास्ता, सिर्फ इन नियमों का करें पालन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में बोर्ड की परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह इंटरनेट सर्विस बंद करने का फैसला किया गया है। पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच किया जा रहा है। राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को माध्यमिक परीक्षा भी कहा जाता है। अनुमान के मुताबिक इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 6,21,931 छात्राएं और 4,96,890 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। राज्य में 4,194 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। पिछले साल कोरोना वायरस के चलते राज्य में परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।