Google Maps बिना इंटरनेट के आपको बताएगा रास्ता, सिर्फ इन नियमों का करें पालन

Google Maps पर आप तब भी रास्ते ढूंढ सकते हैं जब आपके स्मार्टफोन पर इंटरनेट न हो? आइए जानते हैं कैसे..

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 12:46 PM
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल

Google Maps: आज की आधुनिक दुनिया में किसी भी जगह पर पहुंचना बेहद आसान हो गया है। गूगल पर आज करीब हर जगह की लोकेशन के बारे में जानकारी होती है, जिसके जरिए आप आसानी से गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करके अपने डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट है तो बड़ी ही आसानी से किसी भी डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सकता है, लेकिन परेशानी तब होती है, जब आपके पास इंटरनेट नहीं होता है।

अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत आती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे हो सकता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

आप गूगल मैप को ऑफलाइन (Use Google Map Offline) यूज करना चाहते हैं तो आपको अपने डेस्टिनेशन को सेव करके रखना होगा। बाद में आप इसका यूज ऑफलाइन होकर भी कर सकते हैं। यह बिल्कुल ऑनलाइन जैसा होगा। ऑफलाइन मैप आपके फोन की इंटरनल मेमोरी में डाउनलोड होता है। हालांकि यह 15 दिन तक ही सेव रहता है। इसके बाद आपको इसे फिर से डाउनलोड करना होता है। गूगल आपके मैप्स को ऑटोमेटिक अपडेट भी करता है। आपके द्वारा सेव किया गया डेस्टिनेशन Wi-fi के जरिए अपडेट भी होता रहता है, अगर Wi-Fi कनेक्टिविटी नहीं मिली तो यह एक्सपायर हो जाएगा।

Google Map से आप कर रहे हैं बंपर कमाई, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा?


जानिए कैसे करें सेव

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स खोलना होगा। ऐप की होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर दिए गए अपनी प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करें और यहां आपको ‘ऑफलाइन मैप्स’ का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे ही आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे आपको स्क्रीन पर दोनों जगहों की इनफॉर्मेशन डालनी होगी, जहां से आपको जाना है और जहां आपको जाना है। इसके बाद ‘डाउनलोड’ पर टैप करें और मॅप को डाउनलोड कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।