Investment: बैंकों के FD पर ब्याज दरें बढ़ाने से निवेश काफी खुश हैं। ज्यादातर बैंक FD पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। छोटे फाइनेंस बैंक भी एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। यहां आपको इनकम बनाने के लिए निवेश के बेहतर ऑप्शन बता रहे हैं। ये हैं निवेश के 4 ऑप्शन जहां आपको अच्छा रिटर्न मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मिनिमम 100 रुपये से इनवेस्ट कर सकते हैं। इसमें मेच्योरिटी पीरियड 5 सालों का है। वहीं इसमें निवेश करने की कोई भी मैक्सिमम लिमिट नहीं है। योजना में फिलहाल 7.7 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट दिया जा रहा है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था लागू करने के साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए बड़ा ऐलान किया था। इसके तहत सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में निवेश की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई। इस बदलाव से सीनियर सिटीजन को निवेश पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। अभी इस पर ब्याज 8.2 फीसदी मिल रहा है। वित्त मंत्री की ओर से निवेश की लिमिट 30 लाख रुपये करने और ब्याज दर 8.2 फीसदी करने पर पांच साल की मैच्योरिटी पर 12.30 लाख रुपये ब्याज के साथ कुल 42.30 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें महीने के आधार पर 20500 रुपये मिलेंगे। अब सीनियर सिटीजन को 20,500 रुपये मिलेंगे, जो पहले 9,500 रुपये मिलते थे। सरकार की इस योजना में सीनियर सिटीजन को हर महीने ब्याज के रूप में पैसा मिलता है।
5 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
सरकार की इस योजना में एक साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस योजना पर साधारण ब्याज दिया जाता है। इस योजना में 1 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक के लिए एक साल के लिए 6.90 फीसदी, 2 साल, 3 साल और 5 साल की योजना पर 7.5% का ब्याज दिया जाता है।
आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड
आरबीआई बचत बॉन्ड पर ब्याज दर नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) से जुड़ी हुई है। आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड पर ब्याज दर एनएससी की ब्याज दर से 0.35% अधिक है। एनएससी ब्याज दर में कोई भी बदलाव आरबीआई बचत बांड पर दी जाने वाली ब्याज दर में दिखाई देगा। अभी एनएससी ब्याज दर में 0.35% को जोड़ दे तो आरबीआई बचत बॉन्ड पर ब्याज दर 8.05% हो जाती है। इन बॉन्ड में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू होता है, अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।