EPF पर ब्याज घटने के बाद क्या PPF, स्माल सेविंग्स की दरें भी होंगी कम? RBI ने कही बड़ी बात

सरकार के 2022-23 की पहली तिमाही के लिए 31 मार्च को स्माल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की समीक्षा करने का अनुमान है

अपडेटेड Mar 23, 2022 पर 3:16 PM
भारत सरकार ने 31 दिसंबर, 2021 को स्माल सेविंग इंस्ट्रुमेंट्स (SSI) पर ब्याज दरों की समीक्षा की थी और लगातार सातवीं तिमाही में इनमें कोई बदलाव नहीं किया था

Small Savings Schemes : फिक्स्ड डिपॉजिट्स (fixed deposits) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच रिजर्व बैंक (RBI) ने दावा किया कि स्माल सेविंग स्कीम्स (small savings schemes) की ब्याज दरें अभी भी ज्यादा हैं। RBI ने अपनी “स्टेट ऑफ इकोनॉमी” रिपोर्ट मे कहा, भारत सरकार ने 31 दिसंबर, 2021 को स्माल सेविंग इंस्ट्रुमेंट्स (SSI) पर ब्याज दरों की समीक्षा की थी और लगातार सातवीं तिमाही में इनमें कोई बदलाव नहीं किया था। स्माल सेविंग्स पर मौजूदा ब्याज दरें 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए फॉर्मूला आधारित दरों से 42-168 बीपीएस ज्यादा हैं।

हाल के महीनों में, एसबीआई (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक सहित कुछ बड़े बैंकों ने टर्म डिपॉजिट्स (term deposits) की ब्याज दरों में इजाफा किया है।

सरकार 31 मार्च को करेगी ब्याज दरों की समीक्षा

RBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “पब्लिक सेक्टर के बैंकों की तुलना में घरेलू बैंक, निजी बैंक ज्यादा टर्म डिपॉजिट रेट दे रहे हैं। हाल के महीने में कुछ बैंकों ने क्रेडिट डिमांड बढ़ने की उम्मीद में जमा दरें बढ़ाई हैं।”

सरकार के 2022-23 की पहली तिमाही के लिए 31 मार्च को स्माल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की समीक्षा करने का अनुमान है।


Fixed Deposit: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट

किस स्कीम पर मिलती है सबसे ज्यादा ब्याज

इस स्कीम्स में 7.1 फीसदी ब्याज वाली पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), 7.6 फीसदी ब्याज वाली सुकन्या समृद्धि खाता और 7.4 फीसदी ब्याज वाली सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) शामिल हैं।

अन्य स्माल सेविंग स्कीम्स में शामिल पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर सालाना 4 फीसदी, 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी खाते पर 5.8 फीसदी, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट पर 5.5-6.7 फीसदी, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट (MIS) पर 6.6 फीसदी, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) पर 6.8 फीसदी और किसान विकास पत्र (KVP) पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलती है।

Tax saving mutual funds : हर महीने 10 हजार का निवेश 7 साल में हुआ 14.55 लाख, जानिए कैलकुलेशन

ईपीएफ जमा पर घट गई है ब्याज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “सेंट्रल बोर्ड ने सदस्यों के खातों में EPF जमाओं पर वित्त वर्ष 2021-22 में 8.1 फीसदी ब्याज देने की सिफारिश की है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।