रिटायरमेंट के बाद हर महीने 5000 रुपए चाहिए तो इस पेंशन स्कीम के लिए हर दिन बस 7 रुपए बचाएं

Atal Pension Yojna: यह एक गारंटेड पेंशन स्कीम (Pension Schemes) है। इसमें एक व्यक्ति अकाउंट खोलकर हर महीने 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक पेंशन पा सकता है

अपडेटेड Jun 25, 2022 पर 11:45 AM
ATal Pension Yojna: अगर आप कम उम्र में ही इस योजना से जुड़ते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये महीना पेंशन मिलने लगेगी

Atal Pension Yojana: इन दिनों ज्यादातर लोग प्राइवेट नौकिरयों में हैं। जहां उन्हें पेंशन नहीं मिलता है। ऐसे में रिटायरमेंट का प्लान अगर आप अभी से नहीं करेंगे तो बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगर किसी पेंशन स्कीम में हर महीने 5000 रुपए मिले तो क्या बुरा है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि आपको हर महीने सिर्फ 210 रुपए का निवेश करना होगा। इस स्कीम का नाम है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna)। आपके निवेश के आधार पर आपको रिटायरमेंट के बाद 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए के बीच हर महीने मिलेगा।

पेंशन योजना का फायदा कैसे लें (How To Get Rs 5,000 Pension)

अगर आप कम उम्र में ही इस योजना से जुड़ते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये महीना पेंशन मिलने लगेगी। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप 18 वर्ष की उम्र में APY को सब्सक्राइब करते हैं तो हर दिन महज सात रुपये यानी 210 रुपये प्रति महीने की बचत करके 60 वर्ष के होने पर 5000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं।


वहीं, 40 वर्ष की उम्र में APY के लिए हर दिन कम से कम 1454 रुपये की बचत करनी होगी। 18 साल की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 42 साल में 105840 रुपये (210 रुपये महीना) जमा करने होंगे। जबकि 40 वर्ष की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 348960 (1454 रुपये महीने) जमा करने होंगे।

अटल पेंशन योजना से कैसे निकलें

60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर: 60 साल की उम्र में निकलने पर आप 100 फीसदी पेंशन पाने के हकदार हैं। ऐसी स्थिति में आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

किसी वजह से मृत्यु होने पर: सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को और दोनों (सब्सक्राइबर और जीवनसाथी) की मृत्यु होने पर, पेंशन कॉर्पस उनके नॉमिनी को मिल जाएगा।

60 साल की उम्र से पहले: 60 साल की उम्र से पहले इस योजना से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, लाभार्थी की मृत्यु या लाइलाज बीमारी होने जैसे असाधारण परिस्थितियों में इसके लिए मंजूरी है।

क्या है अटल पेंशन योजना (What is Atal Pension Yojna)

यह एक गारंटेड पेंशन स्कीम (Pension Schemes) है। इसमें एक व्यक्ति अकाउंट खोलकर हर महीने 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक पेंशन पा सकता है। केंद्र सरकार सब्सक्राइबर के अंशदान में 50 फीसदी या 1,000 रुपये, जो भी कम हो, उतना योगदान करती है। सरकार का सह-अंशदान ऐसे लोगों के लिए है जो सामाजिक सुरक्षा स्कीम्स के दायरे में नहीं आते हैं और इनकम टैक्स पेयर नहीं हैं।

APY का लाभ 18 और 40 वर्ष के बीच के सभी भारतीय नागरिक ले सकते हैं। इस स्कीम का प्रबंधन नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के जरिये पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।