Bajaj Finance अब अपने एफडी पर 8.20% तक का दे रहा ब्याज, आज से लागू हुईं नई दरें

Bajaj Finance FD Rates: देश की प्रमुख एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि 15 महीने से लेकर 23 महीने तक की अवधि वाले एफडी पर 0.35% पर ब्याज दर बढ़ाया गया है। बढ़ी हुई दरें शनिवार 4 मार्च से लागू हो गई है

अपडेटेड Mar 04, 2023 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance की 44-महीने की अवधि वाले FD पर नई ब्याज दरें 8.20% तक हैं

Bajaj Finance FD Rates: देश की प्रमुख एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि 15 महीने से लेकर 23 महीने तक की अवधि वाले एफडी पर 0.35% पर ब्याज दर बढ़ाया गया है। बढ़ी हुई दरें शनिवार 4 मार्च से लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाज सीनियर सिटीजन अब 44 महीने की अवधि वाले एफडी पर 8.20 फीसदी सालाना ब्याज पा सकते हैं। वहीं 60 साल से कम आयु वाले लोगों के लिए यह ब्याज दर 7.95 फीसदी होगी।

बजाज फाइनेंस से पिछले साल 33 महीने की अवधि वाला एक एफडी स्कीम लॉन्च किया था। नई दरों के मुताबिक, इस एफडी पर ब्याज दरों को अब 7.70 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी सालाना कर दिया है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दर अब 8.00 फीसदी सालाना होगी।

बजाज फाइनेंस लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट (फिक्स्ड डिपॉजिट और इनवेस्टमेंट) सचिन सिक्का ने कहा, "मौजूदा ब्याज दर का माहौल निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट का अधिकतम लाभ उठाने की इजाजत देता है। 44-महीने की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर हमारी नई ब्याज दरें 8.20 प्रतिशत तक हैं, जिससे निवेशकों को महंगाई को मात देने वाला रिटर्न पाने में मदद मिलती है। बजाज फाइनेंस के साथ FD बुक करना पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया है, जो इसे निवेशकों के लिए एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया बनाता है।"


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: कम पैसों के निवेश पर जल्द ही बना दिया करोड़पति, अब इस केमिकल स्टॉक में 56% की बंपर तेजी का रुझान

बजाज फाइनेंस ने किस अवधि की एफडी पर कितना ब्याज दर बढ़ाया है, इसे आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-

हाल ही में, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने भी 1 मार्च 2023 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 से 10 साल की अवधि वाले एफडी पर 0.75% से 1.25% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 888 दिनों की अवधि वाले 2 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 8.20 प्रतिशत ब्याज देने का ऐलान किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।