Multibagger Stock: कम पैसों के निवेश पर जल्द ही बना दिया करोड़पति, अब इस केमिकल स्टॉक में 56% की बंपर तेजी का रुझान

Multibagger Stock: इस स्पेशल केमिकल कंपनी के शेयर इस साल करीब 11 फीसदी फिसले हैं। हालांकि पिछले महीने एक साल के निचले स्तर पर फिसलने के बाद इसने शानदार रिकवरी की है और मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी बंपर तेजी का रुझान देख रहे हैं। लॉन्ग टर्म में तो इसने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक यह 56 फीसदी चढ़ सकता है

अपडेटेड Mar 04, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Aarti Industries के शेयर 21 फरवरी 2003 को 2.18 रुपये के भाव पर थे जो अब 544.65 रुपये पर है। इसका मतलब हुआ कि 20 साल में इसने निवेशकों के महज 40 लाख रुपये के निवेश को ही 250 गुना बढ़ाकर एक करोड़ बना दिया। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: स्पेशल केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज के शेयर इस साल करीब 11 फीसदी फिसले हैं। हालांकि पिछले महीने एक साल के निचले स्तर पर फिसलने के बाद इसने शानदार रिकवरी की है और मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी बंपर तेजी का रुझान देख रहे हैं। लॉन्ग टर्म में तो Aarti Industries ने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 56 फीसदी चढ़ सकता है। इसके शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 0.95 फीसदी के उछाल के साथ 544.65 रुपये के भाव (Aarti Industries Share Price) पर बंद हुए हैं।

    Tata Group के इन तीन शेयरों ने चमकाई Rekha Jhunjhunwala की किस्मत, एक ही दिन में 260 करोड़ रुपये बढ़ गई दौलत

    Aarti Industries पर एक्सपर्ट क्यों लगा रहे दांव


    घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक आरती इंडस्ट्रीज का कैपिटल एक्सपेंडिचर और आरएंडडी पर लगातार फोकस के चलते यह कॉम्पटीटिव बनी रहेगी और इसका कस्टमर बेस भी बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि देश में टॉलुईन सेग्मेंट में विस्तार की काफी संभावनाएं हैं और यह ज्यादातर आयात ही होता है तो इस सेग्मेंट में एंट्री से आरती इंडस्ट्रीज को फायदा मिलेगा।

    दिसंबर 2022 तिमाही में अनुमान से भी कम एंप्लॉयी एक्सपेंसेज और टैक्स के चलते इसका मुनाफा बढ़ा। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। इसमें निवेश के लिए ब्रोकरेज ने 851 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

    Yes Bank में बैंकों और एलआईसी की इतनी है होल्डिंग, लॉक इन पीरियड खत्म होने की कगार पर, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

    मल्टीबैगर साबित हुआ है यह स्टॉक

    आरती इंडस्ट्रीज के शेयर 21 फरवरी 2003 को 2.18 रुपये के भाव पर थे जो अब 544.65 रुपये पर है। इसका मतलब हुआ कि 20 साल में इसने निवेशकों के महज 40 लाख रुपये के निवेश को ही 250 गुना बढ़ाकर एक करोड़ बना दिया। एक साल के टाइमफ्रेम में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 5 अप्रैल 2022 को यह 912.73 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

    Gold Jewellery खरीदने से पहले जान लें नया नियम, अगले महीने से होगा लागू

    इसके बाद महज 10 महीने में ही यह 45 फीसदी टूटकर 6 फरवरी 2023 को 505.10 रुपये के भाव पर आ गया जो एक साल का निचला स्तर है। हालांकि फिर शेयरों की खरीदारी बढ़ी और अब तक यह 8 फीसदी रिकवरी हुई और आगे भी तेजी की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।