Dhanteras shubh muhurat timings : धनतेरस के साथ पांच दिन तक चलने वाले दिवाली के उल्लास की शुरुआत होती है। इस दिन को सोना और अन्य एसेट्स खरीदने के लिए खासा शुभ माना जाता है। देश भर में लोग गोल्ड, चांदी के सामान और प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल जैसे वेल्थ के अन्य रूपों या अन्य फाइनेंशियल एसेट्स में निवेश करते हैं या खरीदते हैं।
भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा का है विशेष महत्व
धनतेरस पर लोग भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। धनतेरस (Dhanteras) धन और समृद्धि का पर्व है। हिंदुओं और विशेष रूप से कारोबारियों के लए इन दिन का खासा महत्व है, जो इस अवसर पर गोल्ड में निवेश करते हैं या खरीदते हैं।
धनतेरस नजदीक आने के साथ, देश भर के ज्वेलर्स इस त्योहार पर बड़ी संख्या कस्मटर्स के निकलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे खरीदारों को लुभाने के लिए तमाम तरह के ऑफर दे रहे हैं।
इस साल धनतेरस (festival of Dhanteras) 23 अक्टूबर को उदयतिथि पर मनाया जाएगा। हालांकि, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान खरीदने का मुहूर्त 22 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
Dhanteras 2022 के शुभ मुहूर्त के समय और विवरण
22 अक्टूबर, शनिवार को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त या चौघड़िया मुहूर्त (Choghadiya Muhurat) इस प्रकार हैं-
शाम को मुहूर्त : 6:02 पीएम से 7:20 पीएम
रात को मुहूर्त : 8:55 पीएम से 23 अक्टूबर को 1:56 एएम
सुबह का मुहूर्त : 5:02 एएम से 6.27 एएम
23 अक्टूबर को सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 6.27 एएम से 6.03 पीएम तक है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल धन त्रियोदशी (Dhantrayodashi) पर चौघड़िया मुहूर्त (Choghadiya Muhurat) 6.35 एएम से 6.03 पीएम तक है।
सुबह का मुहूर्त : 08:02 एएम से 12:23 पीएम
दोपहर का मुहूर्त : 1:50 पीएम से 3:16 पीएम
शाम का मुहूर्त : 5:44 पीएम से 06:03 पीएम