दीवाली से पहले फ्लाइट सर्च करने वालों की संख्या 124% बढ़ी, ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर में आया उछाल

घरेलू यात्रा के लिए कश्मीर, जयपुर और हिमाचल प्रदेश सबसे अधिक सर्च की जाने वाली जगहें हैं, वहीं दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले इंटरनेशनल डेस्टिनेशन हैं

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 7:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिवाली से पहले हवाई किराए में भी करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

दिवाली से पहले फ्लाइट सर्च करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। कोरोना-महामारी के पूर्व के स्तर के मुकाबले, 19 से 24 अक्टूबर के बीच घरेलू फ्लाइट सर्च करने की संख्या में 124 फीसदी का उछाल आया है। वहीं इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट सर्च करने वालों की संख्या करीब 133 फीसदी बढ़ी है। Kayak की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

हालांकि इस अवधि में हवाई किराए में भी करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 21 अक्टूबर का दिन भारतीय एयरपोर्ट्स के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। 19 से 24 अक्टूबर के बीच डोमेस्टिक फ्लाइट का सबसे महंगा और सबसे सस्ता रिटर्न टिकट क्रमश: 19 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को उपलब्ध होंगे।


ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के विभिन्न एग्जिक्यूटिव्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के रिवाइवल में फेस्टिव सीजन अहम भूमिका निभा रहा है।

Yatra.com के सीनिर वाइस-प्रेसिडेंट आदित्य गुप्ता ने मनीकंट्रोल को बताया, "हमने पिछले साल की तुलना में इस साल त्योहारी सीजन के लिए बुकिंग इनक्वायरी में 50 से 60 प्रतिशत की उछाल देखी है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, पिछले साल की तुलना में होटलों के लिए बुकिंग इनक्वायरी में 70 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है।"

यह भी पढ़ें- ग्लोबल मार्केट दो साल के निचले स्तर पर, आखिर कब तक जारी रहेगी गिरावट?

लोग होमस्टे, रिसॉर्ट और हेरिटेज प्रॉपर्टी जैसे अनूठे अनुभवों के साथ रहने के विभिन्न विकल्पों को सर्च कर रहे हैं।

मेकमाईट्रिप के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने बताया, "डोमेस्टिव एयर ट्रैवल की बात करें तो, पूर्व-कोविड स्तर की तुलना में करीब 90 प्रतिशत की रिकवरी है।" कश्मीर, जयपुर और हिमाचल प्रदेश सबसे अधिक सर्च की जाने वाली जगहों में से हैं। दूसरी ओर Kayak के आंकड़ों के अनुसार, दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले इंटरनेशनल डेस्टिनेशन हैं।

गुप्ता ने कहा, "इस त्योहारी सीजन में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले डेस्टिनेशन में कश्मीर, जयपुर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तिरुपति और शिरडी जैसे धार्मिक स्थल हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।