Elon Musk : टेस्ला (Tesla) इंक के सीईओ एलॉन मस्क के ट्विटर (Twitter) में अरबों डॉलर के निवेश और क्रिप्टोकरेंसी डॉजकाइन (Dogecoin) की कीमतों में दमदार उछाल के बीच क्या कोई लिंक है। इस बाजार के एक्सपर्ट्स तो इसी ओर संकेत कर रहे हैं। दरअसल, यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ हफ्तों से खासी सुर्खियों में है। दुनिया की सबसे बड़ी मेमेटोकन (memetoken) में पिछले तीन हफ्तों में 40 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। हाल में यह खबर सामने आई कि एलॉन मस्क (Elon Musk) की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (micro blogging website Twitter) में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे मस्क कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए हैं।
