एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 30 जून 2023 तक के मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस समय 174 से अधिक ETFs मौजूद हैं। ETFs एक तरह का पैसिव इनवेस्टमेंट होता है। इसमें शेयरों के एक समूह में निवेश करने के लिए पैसे इकठ्ठा किया जाता है, जो आमतौर पर किसी इंडेक्स की नकल होता है। ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा ने इस बढ़ते ट्रेंड को लेकर लोगों को जागरुक करने की कोशिश की है। जीरोधा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, " पिछले 5 सालों में ETFs में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 174 से अधिक ETFs हैं; आप ETFs के साथ आसानी से कम लागत वाला, ग्लोबल स्तर पर डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो बना सकते हैं।"
