SBI vs HDFC Bank vs ICICI vs Kotak Mahindra vs BoB: जानें कौनसा बैंक दे रहा है FD सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

Fixed Deposit Interest Rate: FD पर मिलने वाला ब्याज प्रिंसीपल अमाउंट यानी FD में लगाए पैसे और मैच्योरिटी पीरियड पर निर्भर करता है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 3:08 PM
SBI vs HDFC Bank vs ICICI vs Kotak Mahindra vs BoB: जानें इनमें से कौनसा बैंक दे रहा है FD सबसे ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit Interest Rate: आम लोगों को निवेश के लिए Fixed Deposit (FD) सबसे सुरक्षित तरीका लगता है। FD पर मिलने वाला ब्याज प्रिंसीपल अमाउंट यानी FD में लगाए पैसे और मैच्योरिटी पीरियड पर निर्भर करता है। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर FD पर अलग हैं। ये अमाउंट, मैच्योरिटी पीरियड और डिपोजिट करने वाले के टाइप पर निर्भर करता है। यही कारण है कि FD में पैसा लगाने से पहले मिलने वाले ब्याज को भी चेक कर लेना चाहिए। यहां पांच बैंकों की FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बताया गया है।

कोटक महिंद्रा की FD दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम वाली FD पर ब्याज बढ़ाया है। कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 12 अप्रैल 2022 से लागू हो चुकी है। नई बढ़ोतरी के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 2.50% से 5.60% तक की ब्याज दे दे रहा है।


HDFC Bank की नई FD दरें

प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। ये नई दरें 6 अप्रैल 2022 से लागू हो चुकी हैं। एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7 दिनों से दस साल की मैच्योरिटी वाली FD पर 2.50 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई FD दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली FD  पर ब्याज दरें 22 मार्च 2022 से बदल दी हैं। FD ब्याज दरों में रिवीजन के बाद नई दरें 2.80 प्रतिशत से 5.55 प्रतिशत तक हैं। यह नई दरें बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिनों से 10 सालों की FD पर ऑफर कर रहा है।

SBI नवीनतम एफडी ब्याज दरें

7 दिनों से 10 साल के बीच की FD पर SBI सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.5% तक का ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 15 फरवरी 2022 से लागू हो चुकी है।

ICICI बैंक की नई ब्याज दरें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 2.50% से 5.60% तक का ब्याज दे रहा है। ये दरें 20 जनवरी 2022 से लागू हो चुकी है।

LIC की लिस्टिंग के बाद सरकार एक साल तक दोबारा शेयर नहीं बेचेगी, जानिए क्यों?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।