Fixed Deposits Interest Rate : ये 9 प्राइवेट बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, 6.25% तक है दर

RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद Axis Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank सहित कई प्राइवेट बैंकों ने एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits) पर मिलने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी की है

अपडेटेड May 26, 2022 पर 2:55 PM
मई में RBI ने रेपो रेट में 40 बीपीएस यानी 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी जमा दरों में इजाफा किया है

Fixed Deposits Interest Rate : मई में RBI ने रेपो रेट में 40 बीपीएस यानी 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। नई रेपो रेट के ऐलान के बाद Axis Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank सहित कई प्राइवेट बैंकों ने एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits) पर मिलने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। बैंकबाजार से मिले डाटा के मुताबिक, छोटे प्राइवेट बैंक अब एक साल की FD पर 6.25 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट्स की पेशकश कर रहे हैं। अगर आप अपने निवेश पर सुरक्षित और गारंटेड रिटर्न चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक साल की एफडी पर अच्छा ब्याज देने वाले बैंक इस प्रकार हैं...

आरबीएल बैंक

RBL Bank : यह बैंक एक साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज देता है। प्राइवेट बैंकों में यह सबसे ज्यादा ब्याज है। एक साल में आपके एक लाख रुपये बढ़कर लगभग 1.06 लाख रुपये हो सकते हैं।


 इंडसइंड बैंक

IndusInd Bank एक साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। इसमें न्यूनतम 10,000 रुपये निवेश कर सकते हैं।

ITC के शेयर 1 हफ्ते में 5.50% टूटे, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या ये है निवेश का सही मौका

बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और यस बैंक

Bandhan Bank, IDFC First Bank और Yes Bank एक साल की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। बंधन बैंक और यस बैंक की एफडी में आप न्यूनतम क्रमशः 1,000 रुपये और 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

डीसीबी बैंक

DCB BANK एक साल की एफडी पर 5.55 फीसदी ब्याज की पेशकश करता है। इसमें न्यूनतम निवेश 10,000 रुपये है।

Gold SIP : अब 100 रुपये से गोल्ड में निवेश शुरू करने का मौका, PhonePe ने लॉन्च की खास UPI SIP

फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा और करुर वैश्य बैंक

Federal Bank, Kotak Mahindra Bank और Karur Vysya Bank एक साल की एफडी पर 5.40 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। इन तीनों में निवेश की न्यूनतम सीमा क्रमशः 1,000 रुपये, 5,000 रुपये और 100 रुपये है।

एफडी से जुड़ा 18 मई, 2022 का यह डाटा संबंधित बैंकों की वेबसाइट पर दिया हुआ है। ये ब्याज दरें 1 करोड़ रुपये से कम की जमा और गैर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैं। इसमें बीएसई पर लिस्ट सभी प्राइवेट बैंकों के डाटा को ध्यान में रखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।