Central banks Gold buying : केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद 2022 में दूसरी बार नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। इसके चलते सोने की डिमांड 11 साल के हाई पर पहुंच गई। दरअसल, आर्थिक मंदी की आशंका के चलते केंद्रीय बैंक हर साल सोना खरीद रहे हैं। केंद्रीय बैंक मुख्य रूप से अपनी फॉरेक्स बास्केट (forex basket) में विविधता लाने के लिए सोना खरीद रहे हैं। पिछले 10 महीने में भारत में कीमतों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ घरेलू सेल्स को झटका लगा है, जिससे कम डिमांड, भारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता के संकेत मिल रहे हैं।
