Gold Prices Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 10 फरवरी को मामूली बदलाव देखने को मिला और यह लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की तरफ से अभी रेट हाइक की संभावनाएं बनी रहने से बुलियन के प्रति आकर्षण कम होता दिख रहा है। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 1,861.11 डॉलर प्रति औंस के साथ फ्लैट बना हुआ है। वहीं, इस सप्ताह के दौरान अभी तक पीली धातु 0.2 फीसदी कमजोर हो चुकी है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.3 फीसदी गिरकर 1,873 डॉलर बना हुआ है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) यानी MCX पर पूर्वाह्न 11.20 पर गोल्ड 0.48 फीसदी कमजोर होकर 56,581 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर 0.95 फीसदी गिरकर 66,390 रुपये प्रति किग्रा पर है।
इन डेटा पर है बाजार की नजर
कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा कि कोमेक्स गोल्ड की कीमतें 1,870 डॉलर प्रति औंस के एक महीने के निचले स्तरों पर टिकी हुई हैं और मामूली वीकली गिरावट की ओर बढ़ रही हैं। पीली धातु पर केंद्रीय बैंकों की तरफ से सख्ती जारी रखने की खबरों का असर दिख रहा है। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स ने शुरुआती नुकसान को कम किया और 10 साल की यील्ड्स बढ़कर 3.66 फीसदी होने के साथ इसमें बढ़ोतरी रही है। हालांकि, हाल में यील्ड्स में उछाल से पीली धातु की चमक कुछ कम हुई है। अब बाजार की नजर अगले हफ्ते आने वाले यूएस सीपीआई डेटा पर रहेगी, जिससे फेड की आगे की रणनीति को दिशा मिलेगी।
किन स्तरों पर है रेजिस्टैंस और कहां है सपोर्ट
वेंटुरा सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटीज) एनएस रामास्वामी ने कहा कि ट्रेडर्स की नजर कंज्यूमर सेंटीमेंट डेटा और सबसे ज्यादा अहम अगले हफ्ते आने वाले महंगाई के डेटा पर रहेगी।
एमसीएक्स पर सोने को 57,200 पर तात्कालिक रेजिस्टैंस है और निकट भविष्य में 56,300 रुपये पर सपोर्ट है। कोमेक्स पर, 1,875 डॉलर प्रति औंस पर तात्कालिक रेजिस्टैंस और 1,835 डॉलर के स्तर पर सपोर्ट है।
इन स्तरों पर करें बिकवाली
पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने को 56,680-56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट और 57,040-57,250 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 66,650-65,800 रुपये प्रति किग्रा पर सपोर्ट और 67,500-68,100 रुपये प्रति किग्रा पर रेजिस्टैंस है। जैन ने कहा कि हम सोने में 57,350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 56,500 रुपये के टारगेट के लिए लगभग 57,100 रुपये पर बिकवाली की सलाह देते हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।