Gold Prices Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 10 फरवरी को मामूली बदलाव देखने को मिला और यह लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की तरफ से अभी रेट हाइक की संभावनाएं बनी रहने से बुलियन के प्रति आकर्षण कम होता दिख रहा है। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 1,861.11 डॉलर प्रति औंस के साथ फ्लैट बना हुआ है। वहीं, इस सप्ताह के दौरान अभी तक पीली धातु 0.2 फीसदी कमजोर हो चुकी है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.3 फीसदी गिरकर 1,873 डॉलर बना हुआ है।
