FY25 की पहली तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

केंद्र सरकार ने अप्रैल-जून के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली 7 तिमाहियों में पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब इन स्कीम्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 में स्मॉल सेविंग इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी शुरू की थी। इससे पहले लगातार 9 महीने तक इन स्कीम की ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आम तौर पर सरकारी सिक्योरिटीज पर मार्केट यील्ड में गिरावट होने पर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याद दरों में भी गिरावट होनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने अप्रैल-जून के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली 7 तिमाहियों में पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब इन स्कीम्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 में स्मॉल सेविंग इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी शुरू की थी। इससे पहले लगातार 9 महीने तक इन स्कीम की ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा यानी इस दौरान इन स्कीम्स पर ब्याज दरें वहीं रहेंगी, जो 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 के दौरान हैं।' स्मॉल सेविंग इंटरेस्ट रेट सरकार द्वारा तय किया जाता है और यह सरकारी सिक्योरिटीज की मार्केट यील्ड से लिंक्ड होता है। मसलन, सरकारी सिक्योरिटीज पर मार्केट यील्ड में गिरावट होने पर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याद दरों में भी गिरावट होनी चाहिए।

हालांकि, सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बावजूद 2024 की दूसरी तिमाही में स्मॉल सेविंग इंटरेस्ट रेट पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिसंबर 2023-फरवरी 2024 में 5 और 10 साल के सरकारी बॉन्ड पर यील्ड में 0.20 पर्सेंट की गिरावट हुई। सरकार के 364 दिनों के ट्रेजरी बिल से जुड़ी यील्ड में भी मामूली 3 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।