प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नई दरें 11 अक्टूबर से ही लागू हो गई हैं।
प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नई दरें 11 अक्टूबर से ही लागू हो गई हैं।
बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) पर ब्याज दरों में 0.75 फीसदी तक का इजाफा किया है। यह पिछले दो महीनों में दूसरा मौका है, जब बैंक ने FD के रेट्स बढ़ाए हैं। HDFC बैंक में अब 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले निवेशकों को 3 से 6 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 3.50% से 6.75% होगी।
HDFC Bank की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बैंक ने 7 दिन से 29 दिन की अवधि पर ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है। वहीं 30 दिन से 60 दिन की अवधि वाले FD पर ब्याज दर को 3.25% से बढ़ाकर 3.50% कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- HCL Tech ने शेयरहोल्डर्स को दिया दिवाली गिफ्ट, प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा
61 दिन से 89 दिन की अवधि के लिए FD करने पर HDFC बैंक अब 4 फीसदी ब्याज देगा, जो अभी तक 3.25 फीसदी था। वहीं 90 दिन से 6 महीने तक की अवधि के FD पर अब निवेशकों HDFC बैंक से 4.25% ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 3.7 फीसदी था।
HDFC बैंक ने एक साल से 2 साल तक की अवधि वाले FD पर अब ब्याज दर बढ़ाकर 5.50% फीसदी कर दिया है, जो अभी तक 5.35% था। वहीं 2 साल से 3 साल की अवधि वाले FD पर ब्याज दर पहले की तरह ही 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।
बैंक ने 3 साल से 5 साल की अवधि वाले एफडी पर ब्याज दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा किया है और इसे 5.70% फीसदी से बढ़ाकर 6.10% कर दिया है। वहीं 5 साल से 10 साल की अवधि वाले FD पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया गया है, जो अभी तक 6 फीसदी था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।