National Saving Certificate: स्मॉल सेविंग्स स्कीम देश में निवेश करने के बेहद पॉपुलर विकल्प हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कुछ स्कीम्स में ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। सरकार ने नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (National Saving Certificate – NSC) में 1 जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक ब्याज दर 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भरोसा स्माल सेविंग्स स्कीम पर है। उन्होंने भी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश किया है। ऐसे में अगर आप आप भी स्माल सेविंग स्कीम पर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
Post Office की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में जोखिम नहीं रहता है। ज्यादातर लोग स्मॉल सेविंग्स में बैंक FD को चुनते हैं, लेकिन एक स्कीम बैंक FD से भी ज्यादा जल्दी आपका पैसा डबल कर सकती है। यह पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अब 7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कितनी भी धनराशि का NSC खरीद सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं।
सिंगल टाइप: इस तरह का सर्टिफिकेट खुद के लिए या फिर किसी नाबालिग के लिए लिया जा सकता है।
ज्वाइंट A टाइप: इस तरह के सर्टिफिकेट को ज्वॉइंट अकाउंट यानी 2 निवेशक साथ मिलकर ले सकते हैं।
ज्वाइंट B टाइप: इस तरह के ज्वॉइंट अकाउंट में पैसे तो 2 लोग मिलकर लगाते हैं, लेकिन मेच्योरिटी पर पैसे सिर्फ किसी एक ही निवेशक को दिए जाते हैं।