NSE का गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम्स पर अलर्ट, इनमें किया निवेश तो डूब सकता है पैसा

NSE ने इनवेस्टर्स को एश्योर्ड रिटर्न की स्कीम्स के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसी गारंटी देने वाली एंटिटीज न तो NSE में मेंबर के रूप में रजिस्टर्ड हैं और न ही किसी रजिस्टर्ड मेंबर की ओर से अधिकृत हैं

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 2:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE ने कहा, इनवेस्टर्स को आगाह किया जाता है कि गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है

NSE Alert : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) ने गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। एनएसई (NSE) ने इनवेस्टर्स को एश्योर्ड रिटर्न की स्कीम्स के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसी गारंटी देने वाली एंटिटीज न तो NSE में मेंबर के रूप में रजिस्टर्ड हैं और न ही किसी रजिस्टर्ड मेंबर की ओर से अधिकृत हैं। ऐसी एश्योर्ड रिटर्न वाली स्कीम में पैसा लगाना जोखिम भरा है। इसमें आपका निवेश भी डूब सकता है।

कई कंपनियां दे रही थीं ऐसे ऑफर

NSE ने ऐसे समय में यह अलर्ट जारी किया है, जब उसने पाया कि टेलीग्राम चैनल और वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए परिचालन करने वाली ‘रियल ट्रेडर’ और ‘ग्रो स्टॉक’ जैसी एंटिटीज रिटर्न की गारंटी का दावा करते हुए स्कीम्स ऑफर कर रही हैं।


IRDAI के इस निर्देश से इंश्योरेंस लेने वालों की हो जाएगी चांदी, कम देना होगा प्रीमियम, जानिए पूरी डिटेल

गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम्स पर है प्रतिबंध

एक्सचेंज ने अपने बयान में कहा, इनवेस्टर्स को आगाह किया जाता है कि गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। इसलिए इनवेस्टर्स को एंटिटीज/व्यक्तियों द्वारा शेयर बाजार में गारंटीड रिटर्न के वादे के साथ पेश की जाने वाली योजनाओं में निवेश नहीं करना चाहिए। एक्सचेंज ने पिछले महीने भी इसी तरह का एडवाइजरी जारी की थी। उस समय एक्सचेंज को पता चला था कि शेयर्स बाजार प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक एंटिटी एश्योर्ड रिटर्न के साथ निवेश स्कीम की पेशकश कर रही है।

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के नियम, तुरंत करें चेक

हाल ही में, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरहोल्डर्स ने आशीष कुमार चौहान को प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी था। एनएसई की 11 अगस्त को हुई एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स ने 99.99 फीसदी वोटों के साथ चौहान की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। इससे पहले चौहान BSE के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।