Get App

Paytm Money अपने Mutual Fund इनवेस्टर्स को बीएसई स्टार एक्सचेंज पर करेगी शिफ्ट, जानिए डिटेल

म्यूचुअल फंड्स के लिए देश की सबसे बड़ी इनवेस्टिंग प्लेटफॉर्म ने अपने कस्टमर्स को अपने ब्रोकिंग बिजनेस की ओर ले जाना शुरू कर दिया है। डायरेक्ट ट्रांजेक्शंस के लिए सीधे अपना प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के बजाय पेटीएम मनी उन्हें बीएसई स्टार एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर ले जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:30 PM
Paytm Money अपने Mutual Fund इनवेस्टर्स को बीएसई स्टार एक्सचेंज पर करेगी शिफ्ट, जानिए डिटेल
पेटीएम मनी म्यूचुअल फंड्स के लिए देश का सबसे बड़ी इनवेस्टिंग प्लेटफॉर्म है

Paytm Money : म्यूचुअल फंड्स के लिए देश के सबसे बड़ी इनवेस्टिंग प्लेटफॉर्म पेटीएम मनी ने अपने कस्टमर्स को अपने ब्रोकिंग बिजनेस की ओर ले जाना शुरू कर दिया है। डायरेक्ट ट्रांजेक्शंस के लिए सीधे अपना प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के बजाय पेटीएम मनी उन्हें बीएसई स्टार एक्सचेंज (BSE StAR exchange) प्लेटफॉर्म पर ले जाएगी और ट्रांजेक्शंस में आरआईए कोड (RIA Code) की जगह पेटीएम के ब्रोकिंग कोड का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने इस संबंध में ईमेल के जरिये इनवेस्टर्स को सूचित कर दिया है।

बीएसई स्टार एक्सचेंज पर हो रही शिफ्ट

पेटीएम मनी के सीईओ ने कहा, “2018 में स्थापना के बाद से ही पेटीएम मनी अपने आरआईए कोड के साथ लाखों खुदरा निवेशकों के लिए सीधे म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन कर रही है। हम बीएसई स्टार एक्सचेंज प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं और हमारे ट्रांजेक्शंस में आरआईए कोड की जगह हमारा ब्रोकिंग कोड इस्तेमाल किया जाएगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें