Post Office Recurring Deposit Scheme : भारत में वेतनभोगी मध्यम वर्ग के लिए डाकघर इनवेस्टमेंट का सबसे पसंदीदा विकल्प है। इनमें भी कम आय वाले ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस की आरडी को ही तरजीह देते हैं। इसे आवर्ती जमा के नाम से भी जाना जाता है। आरडी स्कीम (RD Scheme) की खास बात यह है कि इसमें आपको हर महीने निवेश करना होता है यानी आपको एकमुश्त निवेश के झंझट से मुक्ति मिल जाती है। इसे पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट (Post Office Recurring Deposit Account) भी कहा जाता है। हम यहां पर मैच्योरिटी पर 16.26 लाख रुपये दिलाने वाली ऐसी ही एक आरडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
