Post Office: अगर आप निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। केंद्र सरकार (Central Government) ने जनवरी 2023 से मार्च 2023 की तिमाही के लिए कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों (Interest Rate) में इजाफा किया है। इससे इन स्कीम्स के प्रति आम लोगों का आकर्षण और ज्यादा बढ़ गया है। इससे टाइम डिपॉजिट स्कीम (TD), मंथली इनकम स्कीम (MIS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर रिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS), रिकरिंग डिपॉजिट (RD) जैसी योजनाओं के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।
आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। लिहाजा बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस स्कीमों नें निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ पॉपुलर स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं किस स्कीम में कितना है फायदा?
किसान विकास पत्र पैसे डबल करने के लिए भी काफी पॉपुलर है। लोग इसमें रकम को डबल करने के लिए भी निवेश करते हैं। सरकार ने किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में इजाफा किया है। जिससे इंटरेस्ट रेट 7.0 फीसदी से बढ़कर अब 7.2 फीसदी हो गया है। निवेशकों को पहले 123 महीने के लिए निवेश पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता था। लेकिन एक जनवरी 2023 से उन्हें 120 महीने के लिए निवेश पर 7.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यानी किसान विकास पत्र स्कीम अब 10 साल में मैच्योर हो जाएगी। अब अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको नई ब्याज दर से रिटर्न दिया जाएगा।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
नेशनल सेविंग्स सार्टिफिकेट की ब्याज दरों में इजाफा हो गया है। सरकार ने इसकी ब्याज दरों में 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। यह ब्याज दर एफडी से भी ज्यादा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट में भी फायदा मिलता है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) पर ब्याज बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है। पहले इसमें 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा था। इसमें कम से कम 1000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है। अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये है। मैच्योरिटी की बात करें तो इस योजना में 5 साल की मैच्योरिटी होती है। इनकम टैक्स (Income Tax) के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट ली जा सकती है।