गुरुवार का दिन शेयरों के निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। एक दिन पहले तक किसी को उम्मीद नहीं थी कि गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 2700 अंक लुढ़क जाएगा। दरअसल, गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर रूस (Russia Attacks Ukraine) के हमले की खबर ने दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स को हिला कर रख दिया।
