SBI और IDBI Bank ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए अब कितना ज्यादा मिलेगा रिटर्न

देश की सबसे बड़ी लेंडर एसबीआई (SBI) ने 2 करोड़ रुपये और उसे ज्यादा की बल्क टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ा दी हैं

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 5:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने एक साल में या दो साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है

SBI fixed deposits Rates : देश की सबसे बड़ी लेंडर एसबीआई (SBI) ने 2 करोड़ रुपये और उसे ज्यादा की बल्क टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने एक साल में या दो साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 15 जुलाई, 2022 से लागू हो गई हैं।

SBI की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज

-7 दिन से 45 दिन तक की जमा पर 3.50 फीसदी ब्याज दर मिलती रहेगी।


- 46 दिन से 179 दिन तक में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन तक की जमा पर 4.25 फीसदी और 211 दिन से  एक साल से कम अवधि की जमाओं पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा।

-एक साल से लेकर दो साल से कम अवधि की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ाकर 5.25 फीसदी कर दी गई है, जो अभी तक 4.75 फीसदी थी।

Tax saving MF : 10,000 रुपये की SIP से 5 साल में तैयार हो गया 9 लाख का फंड, जानिए डिटेल

-वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की जमा पर 4.25 फीसदी और 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि पर पहले की तरह 4.50 फीसदी ब्याज मिलता रहेगी।

-SBI ने कहा कि संशोधित दरें नई जमाओं और मैच्योर हो रही जमाओं के नवीनीकरण पर लागू होंगी।

IDBI Bank ने कितनी बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर

-आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ा दी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 14 जुलाई, 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

-बैंक ने 6 महीने, 1 दिन से 270 दिन और 1 साल से 3 साल तक की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ा दी है।

Tax-Savings FD rates: ये बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहे 7.4% तक ब्याज, आइए डालते हैं एक नजर

-7 दिन से 30 दिन तक की जमा पर अब 2.70 फीसदी, 31 दिन से 45 दिन तक की जमा पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा।

-46 दिन से 60 दिन की जमा पर 3.25 फीसदी, 61 दिन से 90 दिन तक की जमा पर 3.40 फीसदी ब्याज मिलेगा।

-91 दिन से छह महीने में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4 फीसदी, छह महीने और एक दिन से 270 दिन तक की जमा पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

-271 दिन से 1 साल तक की जमाओं पर आईडीबीआई 4.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। एक साल से 18 महीने तक की जमा पर 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।

-18 महीने से 30 महीने तक की जमा पर 5.40 फीसदी और 30 महीने से 3 साल तक की अवधि के लिए 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

-3 साल से 5 साल तक में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.60 फीसदी और 5 से 10 साल तक की जमा पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

वहीं, पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर आम जनता को 5.75 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 6.50 फीसदी ब्याज ऑफर की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।