Tax saving MF : 10,000 रुपये की SIP से 5 साल में तैयार हो गया 9 लाख का फंड, जानिए डिटेल

यदि किसी निवेशक ने इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये जमा किए होते तो दो साल में लगभग 2.72 लाख रुपये, तीन साल में 4.35 लाख रुपये और पांच साल में यह रकम 8.96 लाख रुपये हो जाती

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
पिछले एक साल में यानी 14 जुलाई, 2022 तक Union Long Term Equity Fund की एसआईपी ने 8.87 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इस निगेटिव रिटर्न की मुख्य वजह बाजार में कमजोरी रही है

ELSS mutual funds : इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम यानी ईएलएसएस म्यूचुल फंड्स को अच्छे रिटर्न के लिए निवेश का अच्छा साधन माना जाता है। खास बात यह है कि इनके जरिये टैक्स में छूट भी हासिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आप 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट ले सकते हैं। हम यहां ऐसे ही एक ईएलएसएस एमएफ के बारे में बता रहे हैं, जिसने टैक्स छूट के साथ ही अच्छा रिटर्न भी दिया है, जिसका नाम है यूनियन लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड- डायरेक्ट प्लान (Union Long Term Equity Fund - Direct Plan)।

जनवरी, 2013 में शुरू हुआ यह टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड अभी तक शानदार रिटर्न दे चुका है।

पांच साल में दिया सालाना 15 फीसदी रिटर्न


पिछले एक साल में यानी 14 जुलाई, 2022 तक इस फंड की एसआईपी ने 8.87 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इस निगेटिव रिटर्न की मुख्य वजह बाजार में कमजोरी रही है। हालांकि, पिछले दो साल में शेयर ने सालाना लगभग 12.01 फीसदी और 12.74 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। तीन साल की अवधि में  इस टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड ने सालाना 18.23 फीसदी और 30.76 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। पांच साल में 14.89 फीसदी सालाना और 45.14 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है।

Post Office Scheme : रोज 50 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 35 लाख रुपये, जानिए इस रिस्क फ्री योजना की हर डिटेल

क्रिसिल ने दे रखी है 4 स्टार रेटिंग

यदि किसी निवेशक ने इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये जमा किए होते तो दो साल में लगभग 2.72 लाख रुपये, तीन साल में 4.35 लाख रुपये और पांच साल में यह रकम 8.96 लाख रुपये हो जाती। इस म्यूचुअल फंड को क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दे रखी है।

478 करोड़ रुपये है फंड का साइज

इस फंड का साइज लगभग 478.5 करोड़ रुपये का है। फंड का ज्यादातर यानी 96.70 फीसदी निवेश इक्विटी में, 0.06 फीसदी डेट में और 4.24 फीसदी निवेश अन्य एसेट्स में है।

ITR Filling | इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इन 6 गलतियों से बचें, नहीं तो होगा नुकसान

ELSS mutual funds कैटेगरी में कुछ अन्य स्कीम्स भी हैं, जिन्होंने अच्छा रिटर्न दे रखा है। इनमें IDFC Tax Advantage (ELSS) Direct, PGIM Ind ELSS Tax Saver Direct, Quant Tax Plan Direct आदि शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।