Trade Spotlight:पिछले हफ्ते अपर सर्किट और न्यू 52 हाई हिट करने वाले Adani Wilmar, Welspun Corp में अब क्या करें, बने रहें या निकलें?

Welspun Corp अपने 20, 50, 100 और 200 day SMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। जो इसमें बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
Adani Wilmar सभी टाइम फ्रेम पर तेजी के संकेत दे रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। वर्तमान लेवल पर इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है

आज भी शेयर बाजार में बकवाली का दौर जारी है।सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी भी 17200 के नीचे फिसल गया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 12 फीसदी ऊपर दिख रहा है। इंफोसिस के नतीजों ने पूरे IT सेक्टर का मूड बिगाड़ दिया है। इस सेक्टर में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। TCS,टेक महिंद्रा, HCL टेक, विप्रो जैसे IT दिग्गजों में भी गिरावट है। इस बीच देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई हैं। ये बढ़त आज से लागू है। शेयर में करीब 1 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।

पिछले हफ्ते के कारोबार की बात करें तो 13 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में पूरे हफ्ते कंसोलीडेशन देखने को मिला था। निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

पिछले हफ्ते बाजार में कमजोरी के बावजूद बुधवार के आखिरी कारोबारी दिन कुछ शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिला था। Redington India 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 166.75 रूपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, RHI Magnesita India 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 649.7 के रिकॉर्ड क्लोजिंग पर बंद हुआ था।


Tata Power के रिन्यूएबल कारोबार में होगा 4000 करोड़ का ग्लोबल निवेश, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

इसी तरह Adani Wilmar में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता नजर आया था औऱ ये 636.15 के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। वहीं, Welspun Corp ने 6.87 फीसदी की बढ़त के साथ 211.70 पर क्लोजिंग के पहले 52 वीक का नया हाई हिट किया।

आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की राय

Redington India- निवेशक इस स्टॉक में नई खरीदारी भी कर सकते हैं और जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रह सकते हैं। यह स्टॉक आगे हमें 185-210 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 150-140 रुपये पर स्टॉपलॉस रखें।

RHI Magnesita India- इस स्टॉक में भी नई खरीदारी की जा सकती है। इसके अलावा जिसके पास यह शेयर है वह इसमें बने रह सकते हैं। इसके लिए लक्ष्य होगा 680-730 रुपये का। वहीं स्टॉपलॉस होगा 620-590 रुपये का।

Adani Wilmar- यह स्टॉक सभी टाइम फ्रेम पर तेजी के संकेत दे रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। वर्तमान लेवल पर इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है। जल्द ही इस स्टॉक में 700-750 का स्तर देखने को मिल सकता है जबकि इसके लिए 550 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Welspun Corp- यह स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200 day SMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। जो इसमें बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है। जिनके पास यह स्टॉक है वह बने रहें। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है। जल्द ही स्टॉक हमें 230-250 का स्तर दिखा सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 195-190 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।