पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सेविंग अकाउंट (Post Office Digital Savings Account) खुलवाने के लिए अब पोस्ट ऑफिस जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मिनटों में पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) अपने मोबाइल ऐप IPPB App के माध्यम से डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। यानी अगर आपके पास बचत खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) जाने का समय नहीं है तो भी घर बैठे IPPB App से डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं। IPPB App के जरिये खाता खुलवाने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

अकाउंट होल्डर्स IPPB App के माध्यम से आसानी से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ग्राहकों को रुपये जमा कराने, बैलेंस चेक करने, रुपये ट्रांसफर करने और दूसरी वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था। लेकिन IPPB App के लॉन्च हो जाने की वजह से अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ग्राहक आसानी से अपने अकाउंट को डिजिटली मॉनिटर कर सकते हैं और अपने पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि अकाउंट (Sukanya Samriddhi Account) में रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बता दें डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल 1 साल के लिए वैध होता है। इस अवधि के बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन पूरा करके आप इसे नियमित बचत खाते में बदल सकते हैं।

ऐसे खोले डिजिटल सेविंग अकाउंट

- IPPB App डाउनलोड करने के बाद ऐप के होम स्क्रीन पर दिए गए Open Account ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना पैन नंबर और आधार कार्ड नंबर एंटर करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करें।
- अब आपको पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी, यहां अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी आदि की डिटेल्स भरें।
- मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही पोस्ट ऑफिस में आपका डिजिटल सेविंग अकाउंट खुल जाएगा और IPPB App से आप डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।