IPPB vs Post Office Savings Account: सेविंग अकाउंट खोलना किसी भी निवेश के लिए उठाया पहला कदम होता है। सेविंग अकाउंट खोलने से पहले वह कि आपका पैसा कितना सुरक्षित है और दूसरा उस पर कितना ब्याज मिल रहा है। आप डाकघर बचत खाते (Post office Saving Account) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) सेविंग अकाउंट का ऑप्शन देख सकते हैं। ये सेविंग अकाउंट ऑप्शन पोस्ट ऑफिस चला रहा है। IPPB ने कल सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर घटाई है। आइए जानते हैं कि IPPB और Post office Saving Account में कितना ब्याज मिल रहा है।
