IRCTC Bali tour package: छुट्टियों में जाएं बाली, आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड सब है शामिल

IRCTC Bali tour package: इंडोनेशिया का फेमस पर्यटन स्थल बाली हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यदि आप भी बाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेस्ट ऑफर लेकर आया है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 7:45 PM
बाली टूर पैकेज के तहत एक व्यक्ति के लिए 1,15,800 रुपये देने होंगे।

IRCTC Bali tour package: इंडोनेशिया का फेमस पर्यटन स्थल बाली हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यदि आप भी बाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेस्ट ऑफर लेकर आया है। बाली का टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। आप लखनऊ हवाई अड्डे से अपनी पहली उड़ान भरेंगे और बाली पहुंच जाएंगे। बाली में आपको चिंतामणि मणि गांव, राजसी बटूर पर्वत ज्वालामुखी और मंत्रमुग्ध करने वाली झील के लुभावने दृश्य देखने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में..

30 जून से शुरू होगा टूर पैकेज

यह विशेष पैकेज 30 जून को शुरू होने वाला है, जो बाली के 6-दिन और 5-रात का ट्रिप कराएगा। इस टूर पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है। होटल और अंग्रेजी बोलने वाले गाइड भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इकॉनोमी क्लास की टिकट भी मिलेगी।


ये है इस टूर पैकेज की कॉस्ट

बाली टूर पैकेज के तहत एक व्यक्ति के लिए 1,15,800 रुपये देने होंगे। दो लोगों के लिए कीमत प्रति व्यक्ति 1,05,900 रुपये है, और तीन लोगों के लिए, यह प्रति व्यक्ति 1,00,600 रुपये है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के साथ बाली की मनमोहक सुंदरता का आनंद लें सकते हैं।

यहां करा सकते हैं बुकिंग

IRCTC टूर पैकेज के लिए IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com पर डिटेल ले सकते हैं। आप यहां बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के पास के ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। यहां सरकारी कर्मचारी LTC का भी फायदा उठा सकते हैं। आप ये जानकारी ऑफिस में कॉल करके भी ले सकते हैं।

RIL share price: रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार में 2050 तक होगी 10 गुने की बढ़त, रूसी कच्चे तेल से हो रहा मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।