IRCTC Tour Package: क्या आप बाली में छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे हैं? आपके लिए आईआरसीटीसी अच्छा मौका लेकर आया है। भारतीय रेलवे केटरिंग और टूरिज्म (IRCTC) हाल ही में इंडोनेशिया के बाली के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। ये टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है।
आईआरसीटीसी का बाली हॉलिडे पैकेज
आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर इस पैकेज के बारे में बताया है। इसमें बाली की ऐसी जगहों को घूमाया जाएगा जहां टूरिस्ट कम जाते हैं। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बाली टूर पैकेज में टूरिस्टों को उबुद गांव, चिंतामणि टूर, क्रूज, तनाह लोट टेम्पल टूर और आसपास के बीच दिखाए जाएंगे।
बाली हॉलिडे पैकेज की कॉस्ट
पर्यटक 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज 1,05,900 रुपये की कीमत में बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट एयर एशिया की फ्लाइट से बाली जाएंगे। ये फ्लाइट आपको लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिलेगी। इस टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड का खर्च शामिल है। अगर आप भी जाने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जान सकते हैं।
आईआरसीटीसी का बाली हॉलिडे टूर पैकेज
पहला दिन: पर्यटक 8 अगस्त को लखनऊ हवाई अड्डे से बाली के लिए जाएंगे।
दूसरा दिन: इंडोनेशिया में उतरने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। यहां आप लोकल घूमने के लिए जा सकते हैं।
तीसरा दिन: टूरिस्ट गाइड के साथ बाली में उबुद कॉफी बागान के साथ रॉयल पैलेस, चिंतामणि का पूरे दिन का ट्रिप कराया जाएगा।
चौथा दिन: बाली में अगले दिन की शुरुआत सफारी और जंगल हॉपर पास के साथ मरीन पार्क दिखाया जाएगा। शाम को क्रूज पर रात का खाना होगा।
पांचवां दिन: पर्यटकों को तंजुंग बेनोआ में कछुआ द्वीप दिखाया जाएगा।
छठा दिन : होटलों से चेक आउट करने के बाद हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए जाएंगे।