IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 'गंगा पुष्करला यात्रा: पुरी-काशी-अयोध्या' (‘Ganga Pushkarala Yatra: Puri-Kashi-Ayodhya’) के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया है। यह रेल टूर पैकेज 18 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद से शुरू होगा। 7 रात और आठ दिनों के इस दौरे का अंत 25 अप्रैल 2023 को सिकंदराबाद में होगा। इस दौरान सिकंदराबाद, काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, विशाखापत्तनम और विजयनगरम स्टेशन पर ट्रेन रूकेगी। यानी, इन स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ा और उतरा जा सकता है। इस 8 दिनों की यात्रा में लोगों को छह महत्वपूर्ण तीर्थ और हैरिटेज प्लेस दिखाए जाएंगे।
