वैलेंटाइन डे पर जाएं गोवा, IRCTC लाया 5 दिन का पैकेज, फ्लाइट-होटल सब शामिल, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC Goa Tour Package: क्या आप भी वैलेंटाइन डे दोस्तों या लाइफ पार्टनर के साथ समुद्र किनारे मनाने के मूड में है। आप गोवा निकल सकते हैं क्योंकि ये गोवा घूमने के लिए बेस्ट टाइम होता है। गोवा में समुद्र किनारे बने रेस्टोरेंट के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 7:51 PM
आप भी वैलेंटाइन डे दोस्तों या लाइफ पार्टनर के साथ समुद्र किनारे मनाने के मूड में है।

IRCTC Goa Tour Package: क्या आप भी वैलेंटाइन डे दोस्तों या लाइफ पार्टनर के साथ समुद्र किनारे मनाने के मूड में है। आप गोवा निकल सकते हैं क्योंकि ये गोवा घूमने के लिए बेस्ट टाइम होता है। गोवा में समुद्र किनारे बने रेस्टोरेंट के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। गोवा घूमने के लिए इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) सस्ते में गोवा का टूर पैकेज ऑफर कर रही है।

IRCTC का गोवा टूर पैकेज

IRCTC गोवा घूमने के लिए 5 दिन और 4 रातों का टूर पैकेज ऑफर कर रही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको गोवा की फ्लाइट मिलेगी। अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 51,000 रुपये देना होगा। 2 व्यक्ति या ट्रैवलर टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक लिए 42,500 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के लिए टूर पैकेज लेने पर 30,500 रुपये एक के लिए देने होंगे।


सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं LTC का फायदा

सरकारी कर्मचारी LTC का फायदा उठा सकते हैं। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC लेकिट टूर पैकेज ले सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि घुमाए जाएंगे। गोवा के बीचेस अपनी नाइटलाइफ, वाटर स्पोर्ट, सीफूड और पब्स के लिए फेसम है। अरब सागर के साथ बसा गोवा एक छोटा राज्य है जो देश-विदेश और बॉलीवुड में अपने बीच के लिए सबसे ज्यादा फेमस है।

धड़ाधड़ हो रही नई खोजें, 10 महीने में ही 75 हजार पेटेंट का रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।