Tatkal Ticket Booking Trick: आप भी क्रिसमस और नए साल पर घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपने पहले से ट्रेन की टिकट नहीं कराई है? अब क्रिसमस और नए साल के घूमने के पीक सीजन में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन होता है और फ्लाइट की टिकट पहले ही साल के इस सीजन में पीक पर होती है। ऐसे में आपके पास या तो आसपास के हिल स्टेशन पर अपनी गाड़ी लेकर जाने का ऑप्शन होता है या तत्काल में ट्रेन टिकट कराकर घूमने का विकल्प होता है। हालांकि, तत्काल में फंसने का जोखिम ज्यादा होता है कि टिकट मिलेगी या नहीं? यहां आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिये आप कुछ मिनट में कम से कम 6 टिकट तत्काल में तुरंत बुक करा सकते हैं। आइए जानते हैं तत्काल में टिकट बुक कराने की टिप्स।
1. तत्काल में मिनटों में बुक हो जाएंगी टिकट
ट्रेनों में तत्काल टिकट की बुकिंग AC कोच के लिए सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है। वहीं, नॉन -AC कोच के लिए बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है। लेकिन तत्काल में टिकट मिलना आसान नहीं होता क्योंकि कुछ टिकटों के लिए हजारों की संख्या में लोग एक साथ बुकिंग करने की कोशिश कर रहे होते ऐसे में आपके पास कम समय होता है। टिकट बुक कराने के लिए 9:45 बजे ही सारी तैयारियों के साथ टिकट बुक करने बैठ जाएं।
2. पहले से सेव करके रखें सभी डिटेल्स
अगर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है तो पहले से उनकी सभी डिटेल्स सेव करके रखें। आप अपने ऐप पर 6 लोगों की डिटेल पहले से सेव करके रख सकते हैं। अगर आपको तत्काल में 6 से ज्यादा लोगों की टिकट करानी है तो दूसरे यूजर यानी दूसरे मोबाइल पर ऐप में बाकी के लोगों की जानकारी सेव करके रखें। ताकि, सेव करने और दोबारा अन्य 6 की जानकारी भरने और टाइम लगने से बच जाए। बस फिर टिकट में यात्रियों क डिटेल भरते समय न्यू पर क्लिक करने की जगह add existing पर क्लिक करना होगा। सबकी जानकारी आ जाएगी।
3. अपने फोन में डाउनलोड कर लें भीम UPI ऐप
भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग ऐप पर पेमेंट करने का सबसे आसान और कम समय में होने वाली पेमेंट का तरीका सिर्फ भीम UPI है। पहले से इसे अपने फोन में डालकर बैंक से लिंक कर लें, ताकि कुछ सेकेंड में पेमेंट हो सके। अगर आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करेंगे तो उसमें टाइम लगता है। ये तुरंत पेमेंट करने का बेस्ट ऑप्शन है।