IRCTC Package: जनवरी में गुजरात की करनी है सैर तो इस सस्ते टूर पैकेज में कराएं बुकिंग, फ्लाइट, होटल और फूड सब शामिल

IRCTC: अगर आप भी कोरोना के डर से विदेश की जगह देश में ही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो गुजरात घूम सकते हैं। अगर आप भी नए साल 2023 में सस्ते में गुजरात घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आपके लिए जेब पर हल्का रहने वाला टूर पैकेज लाई है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 6:42 PM
IRCTC गुजरात का 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है।

IRCTC: अगर आप भी कोरोना के डर से विदेश की जगह देश में ही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो गुजरात घूम सकते हैं। अगर आप भी नए साल 2023 में सस्ते में गुजरात घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) आपके लिए जेब पर हल्का रहने वाला टूर पैकेज लाई है। आप जनवरी और फरवरी में गुजरात घूम सकते हैं। इस दौरान यहां मौसम भी अच्छा होता है। आप अभी से IRCTC की वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।

8 दिन का है गुजरात का टूर पैकेज

IRCTC गुजरात का 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, केवड़िया, भुज, कच्छ जाने का मौका मिलेगा। आप इन जगहों पर अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। इस टूर पैकेज में सरकारी कर्मचारी LTC का फायदा भी ले सकते हैं।


फ्लाइट से लेकर जाएंगे गुजरात

गुजरात का 8 दिन का टूर पैकेज 27 जनवरी 2023 से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट टिकट मिलेगी। इस पैकेज में मील के तौर पर ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही लोकल में घूमने के लिए एसी बस की सुविधा मिलेगी। साथ ही टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी मिलेगी। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं खर्च करना होगा। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड का खर्च शामिल है।

इतना आएगा एक व्यक्ति का खर्च

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 56,950 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 45,450 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 44,200 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

आईटी सेक्टर में स्थितियां जल्द होंगी सामान्य, फिर लौटेगा डबल डिजिट ग्रोथ का दौर: राजीव गोपीनाथन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।