IRCTC: देश और विदेश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) टूर पैकेज लाता रहता है। इन टूर पैकेज के जरिये देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को सस्ते में देश और विदेश घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी बिहार में रहते हैं और काफी समय से विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए थ्रिलिंग थाईलैंड नाम से टूर पैकेज लेकर आया है। थाईलैंड घूमने का यह टूर पैकेज पटना से शुरू होगा। आप इसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं टूर पैकेज की डिटेल्स..
IRCTC बिहार के लोगों के लिए थ्रिलिंग थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। यह टूर पैकेज 25 अप्रैल से होगी। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज पटना से शुरू होगा। आपको पटना से थाइलैंड (Patna to Thailand) तक की आने-जाने की फ्लाइट टिकट मिलेगी।
थाईलैंड टूर पैकेज का खर्च
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 60,010 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 52,350 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 52,350 रुपये देने होंगे। बच्चे के साथ अलग बेड लेना होगा तो 50,450 रुपये देने होंगे। बच्चे के लिए बेड नहीं लेना है तो 45,710 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
पटना से बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 6 दिन का टूर पैकेज दे रहा है। इस पैकेज में थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।