IRCTC दे रहा है थाईलैंड जानें का धमाकेदार मौका, इतने सस्ते में विदेश घूमने का दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा टूर पैकेज होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का सस्ता टूर पैकेज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड May 15, 2023 पर 8:20 PM
IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा टूर पैकेज होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का सस्ता टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।

थाईलैंड जाना है सस्ता

थाईलैंड घूमने जाना अन्य फॉरेन डेस्टिनेशन घूमने की तुलना थोड़ा सस्ता है। अगर आप पहली बार विदेश घूमना चाहते हैं तो बजट के मामले में थाईलेंड जाना बेहतर ऑप्शन है। थाईलैंड की खास बात ये है कि वहां भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल भी है। तो वीजा के लिए लंबा इंजजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप भी विदेश घमने के लिए सस्ते टूर पैकेज को तलाश रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। आप अगले महीने जानें के लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं टूर पैकेज की डिटेल्स..


थाईलैंड टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। यह टूर पैकेज इस महीने की आखिर से ही शुरू है। ये टूर पैकेज बेंगलुरु से शुरू होगा। आपको बेंगलुरु से थाइलैंड (Bangluru to Thailand) तक की फ्लाइट टिकट मिलेगी। ये टूर पैकेज बंगलुरु से शुरू होगा। हालांकि, अगर आपका शहर अलग है तो आप अपने शहर से भी टूर पैकेज ले सकते हैं। बस कीमत में आपको 2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये का फर्क मिलेगा। ये आप IRCTC की वेबसाइट से ले सकते हैं।

मिलेंगी यह सभी सर्विस

बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा। आप इसके लिए LTC का भी फायदा उठा सकते हैं।

थाईलैंड टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 55,900 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये देने होंगे। बच्चे के साथ अलग बेड लेना होगा तो 45,650 रुपये देने होंगे। बच्चे के लिए बेड नहीं लेना है तो 37,250 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

20 साल में 74 हजार बन गए एक करोड़, तिमाही नतीजे पर ब्रोकरेज हुए फिदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।