IRCTC: कोरोना का डर फिर से इंटरनेशनल हॉलिडे ट्रिप पर हावी होने लगे इससे पहले आप सस्ते में विदेश घूम सकते हैं। अगर आप भी नए साल 2023 में सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) आपके लिए एक आपके बजट में समाने वाला टूर पैकेज लेकर आया हुआ है। आप जनवरी और फरवरी में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं।
6 दिन का है थाईलैंड का टूर पैकेज
IRCTC थाईलैंड का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) की यात्रा कर सकते है। आप इन जगहों पर अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। इस पैकेज के तहत थाईलैंड की जगहों पर घूम सकते हैं। समुद्र किनारे लहरों के साथ खेल सकते हैं।
यहां से शुरू होगा टूर पैकेज
IRCTC ने ‘थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर (Thailand Spring Festival Tour) के नाम से टूर पैकेज पेश किया है। यह टूर पैकेज 21 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 के बीच का है। ये टूर पैकेज कोलकाता से शुरू होगा। आपको कोलकाता से थाइलैंड (Kolkata to Thailand) तक की फ्लाइट टिकट मिलेगी।
कोलकाता से बैंकॉक जाने के लिए कोलकाता से फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं खर्च करना होगा। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। साथ ही टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी मिलेगी।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 54,350 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 46,100 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 45,100 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।