IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) टूरिज्म अयोध्या, चित्रकूट, नंदीग्राम, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, वाराणसी के लिए सात रात और आठ दिनों के टूर पैकेज के साथ आया है, जो ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करेगा। इस लिस्ट में पुणे से - लोनावाला - पनवेल- कल्याण - नासिक- मनमाड-चालीसगांव-जलगांव-भुशवाल, खंडवा, इटारसी। इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। पैकेज की कुल कीमत रुपये 7560 प्रति व्यक्ति से शुरू होगी।
यात्रा की तारीख: 27 नवंबर
यात्रा कार्यक्रम: ये यात्रा 27 नवंबर से पुणे से शुरू होगी।
पैकेज में स्लीपर क्लास में नॉन एसी और 3एसीप स्लीपर कोच शामिल है। इसमें ये सभी कॉस्ट शामिल है।
- हॉल/लॉज/डॉरमेट्री में रात ठहरने/सुबह फ्रेश होने के लिए मल्टीशेयरिंग आधार पर स्टैंडर्ड क्लास के लिए आवास और नाइट स्टे के स्थानों पर मल्टीशेयरिंग शेयरिंग आधार पर 3एसी के लिए रूम और 3एसी के लिए मॉर्निंग फ्रेशिंग के लिए क्वाड्रपल शेयरिंग बेस रूम का खर्च शामिल है।
- प्रत्येक कोच (बिना हथियारों के) के लिए सुरक्षा व्यवस्था।
- ट्रेन अधीक्षक के रूप में ट्रेन में एक IRCTC अधिकारी
- SIC के आधार पर नॉन एसी रोड ट्रांसफर
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।