IRCTC Kerala Tour Package: केरल के समुद्र किनारे अपनी वाइफ के साथ वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) केरल के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घूमाने का टूर पैकेज दे रही है। यहां आप कम दाम में मुन्नार, थेक्कडी, अल्लेप्पी और कोच्चि घूम सकते हैं।
IRCTC का केरल टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। ये टूर पैकेज दिल्ली से शुरू हो रहा है। इसके लिए आपको दिल्ली से कोच्चि तक की फ्लाइट मिलेगी। ये टूर पैकेज आपको पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इस टूर पैकेज में कोयंबटूर, मुन्नार, थेक्कडी और अल्लेप्पी घूमाया जाएगा। टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च शामिल है। आपको फ्लाइट से केरल लेकर जाएंगे।
ये है केरल पैकेज की कॉस्ट
अगर आप IRCTC का टूर पैकेज ले हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए एक व्यक्ति 51,260 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यानी डबल ऑक्यूपेंसी के लिए टूर पैकेज ले रहे हैं तो एक व्यक्ति के लिए 39,370 रुपये देने होंगे। 5 से 11 साल के बच्चे के साथ तीन लोग घूम रहे हैं तो उनके बेड के लिए 32,660 रुपये देने होंगे। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 37,130 रुपये देने होंगे।
यहां बुक कर सकते हैं टूर पैकेज
IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। सरकारी कर्मचारी इस टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी आपको टूर पैकेज के लिए सभी बिल देगा जिसे आप ऑफिस में जमा कर सकते हैं।
केरल में घुमाई जाएंगी ये जगह
आप अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर कोयंबटूर, मुन्नार, थेक्कडी और अल्लेप्पी घूम सकते हैं। समुद्र किनारे लहरों का मजा ले सकते हैं और कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं।