IRCTC Ladakh tour package: यदि आपने कभी लद्दाख की सुंदरता को देखने का सपना देखा है, तो आईआरसीटीसी आपके सपने को साकार करने के लिए ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए है। आप आने वाले लॉन्ग वीकेंड में इसका फायदा उठा सकते हैं।
लद्दाख टूर पैकेज की खासियत
टूर पैकेज का नाम: जीरो पॉइंट के साथ रोमांचक लेह लद्दाख (Thrilling Leh Ladakh With Zero Point)
शुरुआत का प्वाइंट: दिल्ली
दिखाई जाएगी ये जगह - लेह, तुरतुक, नुब्रा, पैंगोंग और शाम घाटी
यात्रा की डेट्स – 24 सितंबर से शुरू है।
ये टूर पैकेज 24 सितंबर से शुरू है।
पैकेज में शामिल हैं ये सभी
सभी पर्यटन स्थलों पर गैर-AC वाहनों में ट्रांसपोर्ट
लेह में तीन रात, नुब्रा में दो रात और पैंगोंग में एक रात को ठहरेंगे।
दिन का नाश्ता और दोपहर का भोजन
ट्रैवल इंश्योरेंस और इनर लाइन परमिट
सिंगल यात्री - 24,500 रुपये
दो लोगों के लिए: प्रति व्यक्ति 19,900 रुपये
तीन लोगों के साथ यात्रा: 19,400 रुपये प्रति व्यक्ति
5-11 वर्ष की आयु के बच्चे: 13,700 रुपये (बिना बिस्तर के) या 18,200 रुपये (बिस्तर के साथ)
1. सीधे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं बुकिंग।
2. बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के लोकल टूरिस्ट सेंटर पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं।