भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) 7 दिन और 6 रात का लेह-लद्दाख का टूर पैकेज लेकर आई है। इसमें लेह-लद्दाख के सभी प्रमुख एरिया और देखने वाली जगहों को कवर करेगा। IRCTC के पैकेज में होटल रूम्स और टेन्ट होटल भी कवर है। IRCTC ने कहा कि सभी यात्रियों को बुफे दिया जाएगा। सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा नॉन एसी गाड़ी के जरिये किया जाएगा।
IRCTC के अनुसार प्रति गाड़ी एक ऑक्सीजन सिलेंडर और लेह पैकेज के लिए एक सांस्कृतिक गाइड भी दिया जाएगा। IRCTC ने कहा कि यात्रा में सभी आवश्यक परमिट, स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क, यात्रा बीमा और GST आदि शामिल है।
IRCTC के लेह-लद्दाख के पैकेज की सूची..
लखनऊ, उत्तर प्रदेश से पैकेज 37,700 रुपये से शुरू होता है। आईआरसीटीसी ने लखनऊ से 7 रातों और 8 दिनों की पैकेज बनाया है। पैकेज में शामिल होंगे: शाम वैली, लेह, नुब्रा, टर्टुक, पैंगोंग।
कोच्चि और केरल से पैकेज 37,490 रुपये से शुरू होता है। आईआरसीटीसी ने कोच्चि से 6 रातों और 7 दिनों का टूर पैकेज बनाया है। पैकेज में शामिल होंगे: लेह-शाम घाटी-नुब्रा-पैंगोंग।
लेह, केरल से पैकेज 15,550 रुपये से शुरू होता है। आईआरसीटीसी ने कोच्चि से 5 रातों और 6 दिनों का टूर पैकेज बनाया है। पैकेज में शामिल होंगे: लेह-शाम घाटी-नुब्रा-पैंगोंग।