IRCTC Nepal Tour Package: आप अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट बहुत ज्यादा नहीं हैं। सस्ते में विदेश घूमने का मन है तो नेपाल जा सकते हैं। नेपाल घूमने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए सस्ता मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) नेपाल के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल देखने के लए टूर पैकेज लाई है। आप बहुत ही कम दाम नेपाल के पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। कोविड के फिर से आने की आशंका से फिर से ट्रैवल पर असर पड़े, इससे पहले नेपाल घूम आएं। याद रखिए इतना सस्ते में आपको नेपाल घूमने का मौका दोबारा मिलना मुश्किल होगा।
21 जनवरी 2023 से शुरू हो रहा है टूर पैकेज
IRCTC का नेपाल टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। ये टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा। नेपाल जाने के लिए आपको इंडिगो की फ्लाइट मिलेगी। ये फ्लाइट पहले अहमदाबाद से दिल्ली आएगी और फिर दिल्ली से नेपाल जाएगी। आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज 21 जनवरी से शुरू कर रही है। यानी आपके पास बुकिंग कराने के लए 10 दिन से भी कम समय बचा है। टूरिस्ट IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर बुकिंग कर सकते हैं।
ये है नेपाल पैकेज की कॉस्ट
अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 45,300 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो आपको हर एक व्यक्ति के लिए 36,800 रुपये देने होंगे। दो एडल्ट और एक बच्चा सफर करता है तो 36,400 रुपये हर एक लिए देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। इसमें फ्लाइट, आपके होटल का ठहरना, नाश्ता और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है। नेपाल में लोकल ट्रांसपोर्ट बस के जरिये कराया जाएगा। इस टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल और खाना शामिल है। फूड में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।
नेपाल में दिखाई जाएंगी ये जगह
नेपाल पैकेज में पोखरा में फेवा झील, सारंगकोट व्यू पॉइंट पर सनराइज, बिंद्याबासिनी मंदिर, डेवी फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव केव, काठमांडू में मनोकामना मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, रॉयल पैलेस, स्वयंभूनाथ मंदिर और चितवन में नेशनल पार्क आदि जगह दिखाई जाएंगी।