IRCTC Nepal Tour Package: क्या आप भी सर्दी के मौसम में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज मुंबई से मिल रहा है। यानी, मुंबई में रहने वाले लोग नेपाल के सस्ते टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम मिस्टिकल नेपाल (IRCTC Mystical Nepal Tour Package) रखा है। नेपाल टूर पैकेज में फ्लाइट का किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस की सर्विस मिलेगी। आइए जानते हैं टूर पैकेज की क्या है खासियत।
मुंबई से शुरू होगा नेपाल का टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के मिस्टिकल नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। अगर आप किफायती बजट में पड़ोसी देश नेपाल घूमना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। दरअसल, आईआरसीटीसी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से नेपाल का टूर पैकेज काफी किफायती दाम में लेकर आया है। इस पैकेज का नाम 'मिस्टिकल नेपाल' दिया गया है। इस पैकेज के जरिए आप नेपाल के काठमांडू और पोखरा आदि देख सकेंगे। एक तरह से ये टूर पैकेज दिवाली के खत्म होने के बाद शुरू होगा।
IRCTC ने दी नेपाल टूर पैकेज की जानकारी
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज की जानकारी दी है। नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। आईआरसीटीसी के टूर पैके पैकेज में फ्लाइट का किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और बीमा आदि की सर्विस मिलती है। यह हवाई टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन के लिए है। यह टूर पैकेज 20 नवंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इस तारीख के अलावा आप अगले साल 9 जनवरी, 12 फरवरी या 4 मार्च से भी इसी पैकेज के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
पैकेज का नाम – मिस्टिकल नेपाल एक्स मुंबई
टूर पैकेज के दिन - 5 रातें और 6 दिन
जानें की डेट्स- 20 नवंबर 2023, 9 जनवरी 2024, 12 फरवरी 2024, 4 मार्च 2024
फूड - नाश्ता और रात का खाना
कैसे जाएंगे नेपाल – फ्लाइट