Get App

IRCTC Tour Package: सिर्फ 44,100 रुपये में देखिये नेपाल की हसीन वादियां, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC Nepal Tour Package: क्या आप भी सर्दी के मौसम में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज मुंबई से मिल रहा है। यानी, मुंबई में रहने वाले लोग नेपाल के सस्ते टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 12:22 PM
IRCTC Tour Package: सिर्फ 44,100 रुपये में देखिये नेपाल की हसीन वादियां, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका
आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज मुंबई से मिल रहा है।

IRCTC Nepal Tour Package: क्या आप भी सर्दी के मौसम में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज मुंबई से मिल रहा है। यानी, मुंबई में रहने वाले लोग नेपाल के सस्ते टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम मिस्टिकल नेपाल (IRCTC Mystical Nepal Tour Package) रखा है। नेपाल टूर पैकेज में फ्लाइट का किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस की सर्विस मिलेगी। आइए जानते हैं टूर पैकेज की क्या है खासियत।

मुंबई से शुरू होगा नेपाल का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के मिस्टिकल नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। अगर आप किफायती बजट में पड़ोसी देश नेपाल घूमना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। दरअसल, आईआरसीटीसी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से नेपाल का टूर पैकेज काफी किफायती दाम में लेकर आया है। इस पैकेज का नाम 'मिस्टिकल नेपाल' दिया गया है। इस पैकेज के जरिए आप नेपाल के काठमांडू और पोखरा आदि देख सकेंगे। एक तरह से ये टूर पैकेज दिवाली के खत्म होने के बाद शुरू होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें