IRCTC का सुपरहिट गोवा टूर पैकेज, इतने कम में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि दिखाएं जाएंगे

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 9:40 AM
IRCTC का गोवा पैकेज 5 दिन और 4 रातों का है।

IRCTC Goa Tour Package: क्या आप भी समुद्र किनारे घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा है। आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) गोवा टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC गोवा घूमने के लिए आपके लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन कम कीमत में ऑफर कर रहा है।

IRCTC गोवा टूर पैकेज

पैकेज - 4 रात और 5 दिन


ट्रैवल - फ्लाइट

डेस्टिनेशन - नार्थ और साउथ गोवा

मिलेगी ये सर्विस – फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और फूड (5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर)

टूर पैकेज डिटेल्स

IRCTC का गोवा पैकेज 5 दिन और 4 रातों का है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको लखनऊ से गोवा की फ्लाइट मिलेगी। अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 51,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं तो 40,500 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 38,150 रुपये देने होंगे। बच्चों के साथ सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। अगर आप चाहें तो आईआरसीटीसी के ऑफिस भी जा सकते हैं।

गोवा में घुमाई जाएंगी ये जगह

गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि दिखाएं जाएंगे। आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अगर आप अपने गोवा ट्रिप को को यादगार बनाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज ले सकते हैं।

Top 5 Gainers This Week: इस हफ्ते के 5 सबसे धांसू शेयर, 50 से लेकर 66% तक दिया रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।