IRCTC Offer: अगर आप आने वाले दिनों छुट्टी की तैयारी कर रहे हैं। कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation -IRCTC) ने अगले 3 दिन तक यानी 25, 26 और 27 सितंबर को हवाई टिकट बुक कराने पर बंपर छूट का ऐलान किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने पर यह ऑफर मिलेगा। इसमें ग्राहकों से सुविधा शुल्क की वसूली नहीं की जाएगी। इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कोई भी हवाई टिकट बुक कर सकते हैं।
दरअसल, IRCTC 27 सितंबर को अपना 24वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन विश्व पर्यटन दिवस भी है। इसी के तहत IRCTC की ओर से लोगों को हवाई टिकट बुक करने के लिए एक बंपर ऑफर दिया जा रहा है।
IRCTC के जरिए 2000 रुपये की मिल रही है छूट
ग्राहक IRCTC के एयर टिकटिंग पोर्टल के साथ-साथ IRCTC एयर मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना टिकट बुक करके फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को हवाई टिकट बुक करने पर किसी भी कार्ड से लेनदेन पर 2,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। यह छूट बैंक पर निर्भर करती है। बता दें कि IRCTC के जरिए टिकट बुक करने पर कंपनी की ओर से आमतौर पर 50 रुपये सुविधा शुल्क लिया जाता है। कंपनी का कहना है अन्य किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट के मुकाबले हमारे यहां से समबसे कम सुविधा शुल्क ली जाती है।
जानिए क्या होता है सुविधा शुल्क
जब भी आप कोई टिकट बुक करते हैं तो आपसे टिकट किराये के अलावा भी पैसे चार्ज किये जाते हैं। यह सुविधा शुल्क या कन्वीनियंस फीस कहलाती है। लेकिन IRCTC के एयर ऑफर के चलते ये एक्ट्रा पैसे नहीं देना होगा। सिर्फ अपनी पसंदीदा क्लास और सीट के लिए पैसे खर्च करना होगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपना डेस्टिनेशन, डिपार्चर और रिटर्न टाइम सिलेक्ट करके टिकट बुक लें।
वहीं IRCTC के पोर्टल के जरिए टिकट बुक करने पर सभी हवाई टिकट के लिए 50 लाख रुपये का यात्रा बीमा भी मिलता है।