IRCTC Tirupati Balaji Tour Packages: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji Temple) के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। IRCTC आपके लिए कम प्राइस में टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में होटल, खाना और लोकल घूमने का खर्च शामिल है। इस कीमत में आने-जाने का किराया शामिल नहीं है। इसमे ट्रैवलर आने-जाने के लिए फ्लाइट या ट्रेन क चुनाव करने के लिए फ्री है। ये पैकेज आपको वहां की लोकल सर्विस दे रहा है।
तिरुपति बालाजी का टूर पैकेज
तिरुपति बालाजी का टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराएं जाएंगे। आपको इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए 14,170 रुपये देने होंगे।
IRCTC का तिरुपति बालाजी का टूर पैकेज कहीं से भी ले सकते हैं। अगर इस टूर पैकेज के कॉस्ट की बात करें तो तो आपको 2 लोगों के लिए 16,690 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। 3 लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 15,180 रुपये है। 4 लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 15,110 रुपये देने होंगे। 6 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 14,170 रुपये होगा। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 12,150 रुपये देने होंगे। अगर आप भागलपुर की जगह किसी और राज्य या शहर से इस टूर पैकेज का चुनाव करते हैं तो कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो ट्रेन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं।
IRCTC टूर पैकेज के लिए IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com पर डिटेल ले सकते हैं। आप यहां बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के पास के ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। यहां सरकारी कर्मचारी LTC का भी फायदा उठा सकते हैं। आप ये जानकारी ऑफिस में कॉल करके भी ले सकते हैं।