इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने क्रिसमस और नए साल 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मध्य रेलवे के साथ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 20 नवंबर 2021 से ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होगी। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट (IRCTC) पर कर सकते हैं।
विशेष ट्रेनों का समय और अन्य जानकारी
ट्रेन संख्या 01596: मडगांव जंक्शन-पनवेल स्पेशल मडगांव जंक्शन से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:15 बजे पनवेल पहुंचेगी। ये हर रविवार 21 नवंबर से 2021 से 2 जनवरी 2022 तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 01595: पनवेल-मडगांव जंक्शन स्पेशल 22 नवंबर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक प्रत्येक सोमवार को पनवेल से 06:05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:45 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कंकावली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, अदावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावरदा, चिपलून, खेड़, मानगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
भारतीय रेलवे की टिकट शाखा की रिलीज में कहा गया है कि इन ट्रेनों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और अन्य सहित COVID-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन करना होगा।